बिज़नेस

TCS Q2 results: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 4.99 प्रतिशत बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये पर

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवा प्रदाता TCS का जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.99 प्रतिशत बढ़कर 11,909 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे की जानकारी शेयर बाजारों को दी।

टीसीएस ने एक साल पहले की समान तिमाही में 11,342 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। हालांकि, अप्रैल-जून, 2024 तिमाही की तुलना में कंपनी का शुद्ध लाभ घट गया है। जून तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ 12,040 करोड़ रुपये था।

दिग्गज आईटी कंपनी का राजस्व सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.06 प्रतिशत बढ़कर 64,988 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 60,698 करोड़ रुपये था। जून तिमाही में कंपनी ने 63,575 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

टीसीएस का कर-पूर्व लाभ 16,032 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 15,330 करोड़ रुपये था। बीएसई पर टीसीएस का शेयर 0.56 प्रतिशत गिरकर 4,228.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

9 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

9 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago