हॉकी इंडिया लीग में कल दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। शनिवार की ठंडी और रोमांचक शाम ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम राउरकेला को खेल प्रेमियों के उत्साह से सराबोर कर दिया। श्राची बंगाल टाइगर ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 3-1 से मात दी। इस मुकाबले की खासियत रही बंगाल टाइगर्स के सुरजीत सिंह का लीग का सबसे तेज गोल जो उन्होंने मैच के सिर्फ 23वें सेकेंड में ही दागा और उन्हें शानदार जीत दिलाई।
सुखजीत सिंह के पहले, युवराज सिंह के 17, 38 और अभिषेक के 47वें मिनट की गोलों की मदद से टाइगर्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। शनिवार की शाम दूसरे मुकाबले में टीम गोनासिका ने जबरदस्त हॉकी का प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद तूफान को 3-1 से हरा दिया। आज शाम छह बजे वेदांता कलिंगा लांसर्स का मुकाबला सूरमा हॉकी क्लब से होगा और शाम सवा आठ बजे तमिलनाडु ड्रैग्नस और यूपी रूद्राज़ की टीमें आमने-सामने होंगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…