भारत

प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए दूरसंचार सेवाएं सुदृढ़ की गईं, तीन सौ 28 नये टावर लगाए गए

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए संचार नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज में रेलवे स्‍टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डे सहित प्रमुख सार्वजनिक स्‍थलों पर दूरसंचार सेवा को बेहतर बनाया जा रहा है।

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने घोषणा की है कि महाकुंभ मेले की तैयारी में, दूरसंचार विभाग ने निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। मेला क्षेत्र में 53 हेल्प डेस्क और तीन आपदा प्रबंधन केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये डेस्क संदिग्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने और खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने जैसी सेवाओं में सहायता करेंगे।

मजबूत संचार नेटवर्क के लिए प्रयागराज शहर में 126 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। पूरे क्षेत्र में नेटवर्क कवरेज को बेहतर करने के लिए 328 नए टावर स्थापित किए गए हैं। मेला क्षेत्र में ही हाई-स्पीड, विश्वसनीय नेटवर्क कवरेज प्रदान करने के लिए 192 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। स्टेशन, बस और हवाई अड्डे, पार्किंग स्थान तथा प्रयागराज के अंदर और बाहर जाने वाले राजमार्गों पर दूरसंचार सेवाओं को भी सृदृढ़ किया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेले के मौके पर राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेले के मौके पर…

49 मिनट ago

नेपाल के संसदीय चुनावों में बालेंद्र शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी प्रचण्‍ड जीत की ओर

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने…

2 घंटे ago

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस वर्ष का विषय है- महिलाओं और बालिकाओं के लिए…

2 घंटे ago

11वां रायसीना संवाद कल नई दिल्ली में संपन्न

11वां रायसीना संवाद कल नई दिल्ली में संपन्न हो गया। तीन दिन के इस कार्यक्रम…

2 घंटे ago

T20 क्रिकेट विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला

टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद में वर्तमान चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के…

2 घंटे ago

युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी देशों से 52 हजार से अधिक भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया

सरकार पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में लगातार बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए…

2 घंटे ago