insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi India Gate
भारत मौसम

दिल्ली में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने शहर में भीषण गर्मी के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप रविवार को इस गर्मी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस जबकि शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस था।

रविवार को जहां सफदरजंग स्टेशन पर तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *