भारत

महाराष्ट्र में मध्य-नागपुर के महाल इलाके में दो गुटों के बीच तनाव, धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में मध्य नागपुर के महाल इलाके में कल शाम दो गुटों के बीच तनाव पैदा हो गया। वहां पर धार्मिक प्रतीकों के कथित तौर पर तोड़फोड़ की अफवाहों के कारण दो समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव पैदा हुआ। इसके कारण पथराव हुआ और कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों को जला दिया।

वहीं, दंगा नियंत्रण के लिए तैनात पुलिस बलों ने चिटनिस पार्क और महाल इलाकों में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस की साइबर टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हिंसा में शामिल लगभग 15 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने तथा शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

हालांकि, इस घटना का असर देर रात नागपुर के दूसरे भागों में भी देखने को मिला। कुछ जगहों पर अराजक भीड़ ने गाड़‍ियों में आग लगा दी और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचाया। नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ. रविंदर सिंघल ने नागपुर सिटी पुलिस के क्षेत्राधिकार में आने वाली कुछ जगहों पर लोगों को जमा होने से रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और एसपीआरएफ की एक टीम को भी वहां तैनात किया गया है।

नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले आज सुबह 10 बजे स्थिति का जाय़जा लेने के लिए महाल क्षेत्र का दौरा करेंगे।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

4 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

6 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

7 घंटे ago