पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में तनाव बढ़ने की खबर है। पाकिस्तानी प्रशासन 11 मई को होने वाले विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती कर रहा है। हालांकि यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी और ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर किसी बल प्रयोग के खिलाफ प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।
दोनों दलों ने कहा है कि यदि प्रशासन बल प्रयोग करता है तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त बयान में कहा गया है कि विरोध प्रदर्शन अन्यायपूर्ण कराधान, महंगाई और भारी बिजली बिलों के विरोध में है। इसके अलावा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान में स्थानीय भूमि और जल संसाधनों पर स्वामित्व की भी मांग की जा रही है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…