मनिका बत्रा एलीट डब्ल्यूडब्ल्यूटी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई जिन्होंने दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी नीना मिट्टेलहम को हराया। दूसरे दौर में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मान्यु को हराने के बाद बत्रा ने जर्मनी की नीना को 22 मिनट में 11.6, 11.9, 11.7 से मात दी। यह चार प्रयासों में इस प्रतिद्वंद्वी पर मनिका की पहली जीत थी। अब उनका सामना दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी जापान की हिना हयाता से होगा। इस समय विश्व रैंकिंग में 39वें नंबर पर काबिज मनिका इस प्रदर्शन के बाद शीर्ष 25 में पहुंच जायेंगी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…