विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ कल बनी सहमति का बार-बार उल्लंघन हुआ है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में विक्रम मिसरी ने कहा कि सशस्त्र बल संघर्ष विराम उल्लंघन का समुचित और उचित जवाब दे रहे हैं तथा भारत इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से ले रहा है।
भारत ने पाकिस्तान से संघर्ष विराम उल्लंघन को समाप्त करने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान किया है। विक्रम मिसरी ने कहा कि सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुये हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की किसी भी घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विदेश सचिव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए कल शाम भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को स्थिति ठीक से समझनी चाहिए तथा इस घुसपैठ रोकने के लिए तत्काल उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…