भारत

अदालत ने मनीष सिसोदिया की दायर नियमित जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा, 30 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय की एक अदालत ने दिल्‍ली सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दायर नियमित जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा है। मनीष सिसोदिया पिछले साल आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किये गये थे। राउज ऐवन्‍यू कोर्ट की विशेष न्‍यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि याचिका पर 30 अप्रैल को आदेश सुनाया जाएगा।

मनीष सिसोदिया को निचली अदालत, दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय और सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से संबंधित दोनों मामलों में जमानत देने से इंकार कर दिया था। इससे पहले सिसोदिया ने राउज ऐवन्‍यू अदालत से अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली थी जबकि उन्‍होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दिये जाने का अनुरोध किया था।

Editor

Recent Posts

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया

लोकसभा ने आज सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करने के बाद आठ विपक्षी सांसदों का…

29 मिनट ago

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर वडीनार बंदरगाह पहुंचा

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह…

31 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच बिलियन भोजन वितरण के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन के पांच…

36 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों के लिए 1,111 पर्यवेक्षक तैनात किये

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव और 6 राज्यों…

38 मिनट ago

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान पर हवाई बमबारी की कड़ी आलोचना की

भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा अहमदियों पर किए गए क्रूर दमन या रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल…

4 घंटे ago