उत्तर कोरिया ने आज कहा है कि उसने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नये एंटी क्राफ्ट मिसाइल का पश्चिम तट क्षेत्र में परीक्षण किया है। इससे अमेरिका और दक्षिण कोरिया में बढ़ रहे तनाव का मुकाबला करने के लिए सैन्य शक्ति का विस्तार हुआ है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया है कि आज के परीक्षणों ने बेहतर लक्ष्य हासिल किया।
उत्तर कोरिया ने फरवरी महीने में भी इसी तरह के परीक्षण किये थे लेकिन उस समय क्रूज मिसाइल और एंटी क्राफ्ट मिसाइल का उल्लेख नहीं किया गया था। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने जोर देकर कहा है कि ये परीक्षण प्योंगयांग नियमित सैन्य विकास गतिविधियों का भाग थे।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…