दिल्ली उच्च न्यायालय की एक अदालत ने दिल्ली सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दायर नियमित जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा है। मनीष सिसोदिया पिछले साल आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किये गये थे। राउज ऐवन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि याचिका पर 30 अप्रैल को आदेश सुनाया जाएगा।
मनीष सिसोदिया को निचली अदालत, दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई से संबंधित दोनों मामलों में जमानत देने से इंकार कर दिया था। इससे पहले सिसोदिया ने राउज ऐवन्यू अदालत से अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली थी जबकि उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दिये जाने का अनुरोध किया था।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…