अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका ने संकेत दिया है कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी लंबे समय तक जारी रह सकती है

अमरीका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमरीका ने संकेत दिया है कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी लंबे समय तक जारी रह सकती है। इस नाकेबंदी पर अमरीका अब तक 25 अरब डॉलर से अधिक ख़र्च कर चुका है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह समझदारी से काम ले। अमरीका का कहना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक की शर्त पर ही युद्धविराम हो सकता है। दूसरी तरफ, ईरान ने किसी भी दबाव में बातचीत से इनकार कर दिया है।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय ने अनुमान व्यक्त किया है कि ईरान का यूरेनियम भंडार इस्फ़हान में हो सकता है। इससे यूरोप और समूचे एशिया की सरकारें और अधिक चौकस हो गई हैं। उधर, ईरान की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है और डॉलर के मुकाबले रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। इसके बावजूद, ईरान के सांसदों ने कहा है कि देश के पास लंबे समय तक युद्ध के लिए पर्याप्त ड्रोन और मिसाइल मौजूद हैं।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

6 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

7 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

7 घंटे ago