बिज़नेस

शेयर बाजार में तीन दिन से जारी तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 118 अंक टूटा, निफ़्टी में 17.30 अंक की गिरावट

स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 117 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दबाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 117.58 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,987.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 281.95 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.30 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,200.55 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.50 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के बाद रुपये में मामूली तेजी देखी गई।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

12 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

14 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

19 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

19 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

20 घंटे ago