भारत

दिल्ली में लू चलने की संभावना, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी भीषण गर्मी पड़ेगी और दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में आज दिन में बादल छाए रहने, लू चलने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के बड़े हिस्से में रविवार को भीषण गर्मी के कारण दैनिक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की जानकारी दी है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं।

Editor

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने महाभियोग प्रक्रिया के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा…

2 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माण क्षेत्र में वैकल्पिक ईंधन और नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आह्वान किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज निर्माण क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी…

9 मिनट ago

NHAI और WII के अध्ययन में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर वन्यजीव संरक्षण उपायों की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला गया

पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के सतत, समावेशी और सफल विकास…

11 मिनट ago

राज्यसभा के सभापति ने सीपी हरिवंश को शपथ दिलाई, प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में नव मनोनीत सदस्य हरिवंश को…

23 मिनट ago