मौसम

गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, झारखंड और तमिलनाडु में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में भी अगले दो-तीन दिन यहीं स्थिति जारी रह सकती है। इस बीच, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्‍तर भारत में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दिल्ली में, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। अधिकतम तापमान 38 और और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है।

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है कि केरल और तमिलनाडु के समुद्र में ऊंची लहरों का प्रकोप रह सकता है। यह स्थिति आज रात साढे 11 बजे तक बनी रह सकती है। फिलहाल समुद्र की लहरें शांत है। केरल के समुद्री तट पर अभी तक ऊंची लहरें उठने की कोई खबर नहीं है। नीचे के तटीय क्षेत्रों में ऊंची लहरों के कारण समुद्र जल स्‍तर में वृद्धि होने की आशंका से केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को समुद्र तट पर नहीं जाने की सलाह दी गई है और अन्य गतिविधियों को भी रोकने का सुझाव दिया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

30 मिनट ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

31 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल असम का दौरा करेंगे; गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…

1 घंटा ago