विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट आज से लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू होगा। तेरह जुलाई को पुरुष सिंगल्स फाइनल के साथ इस प्रतियोगिता का समापन होगा।
कार्लोस अल्काराज और बारबोरा क्रेजिकोवा के अलावा टेनिस प्रेमियों की नज़रें सर्बिया के नोवाक जोकोविच पर भी रहेंगी। जो पिछले छह ग्रैंडस्लैम से अपने 25वें खिताब का इंतजार कर रहे हैं। इन दिगज्जों के साथ आर्यना सबालेंका, कोको गफ, इगा स्वियातेक, मार्केटा वॉदूसोवा, अलेक्जेंडर ज्वरव, टेलर फ्रिज, दानिल मेदवेदेव जैसे स्टार खिलाड़ियों पर भी सबकी नज़रे होंगी। 30 जून से 12 जुलाई तक साल के इस तीसरे ग्रैंड स्लैम के एकल मुकाबलों में कुल 128 खिलाड़ी दावा पेश करेंगे। इनमें 16 क्वालिफायर्स होंगे, साथ ही आठ खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड दिया गया है। पुरुष एकल में इटली के यानिक सिने महिला एकल में बेलारूस का आर्यना सबालेका को शीर्ष वरीयता दी गई है।
इस टूर्नामेंट में चार भारतीय खिलाड़ी पुरुष डबल्स में भाग ले रहे हैं। रोहन बोपन्ना बेल्जियम के सैंडर गिले के साथ, युकी भांबरी अमरीका के रॉबर्ट गैलोवे के साथ डबल्स मुकाबले खेलेंगे, जबकि ऋत्विक बोलिपल्ली, रोमानिया के निकोलस बैरिएंटोस के साथ और एन. श्रीराम बालाजी मैक्सिको के मिगुएल रेयेस-वरेला के साथ मैदान पर उतरेंगे।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…