मौसम विभाग ने आज झारखंड के कई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में आज तेज बारिश की संभावना है। विभाग ने अगले सात दिनों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गोवा और गुजरात में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में आज सामान्य वर्षा की संभावना है।
पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण हिमाचल के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई। मौसम विभाग ने राज्य में 6 जुलाई तक मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के कोट्टिवक्कम स्थित नेल्लई नादर मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में…
वेलिंग्टन में न्यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न…