भारत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण आज सुबह कई बसों के टकराने से 13 लोगों की मौत और 70 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज तड़के कई बसों की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा मथुरा के बलदेव इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां बसों की टक्कर के कारण वाहनों में भीषण आग लग गई। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के निकट परिजन को 2 -2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया; उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा, “मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

Editor

Recent Posts

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने “ऑपरेशन परिवर्तन” के तहत 5,165 एकड़ में फैली अवैध गांजे की खेती नष्ट की

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक महीने तक…

37 मिनट ago

भारत ट्यूलिप ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों की बाजार तक पहुंच बढ़ाई

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) के माध्यम…

38 मिनट ago

महाराष्ट्र के 305 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी पांच हजार रुपये की सहायता

महाराष्ट्र के 358 तालुकों में से 305 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र…

48 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री ने व्यापार और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में प्रगति पर चर्चा की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज व्यापार…

53 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन…

58 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम को पांच वर्षों के लिए 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को…

1 घंटा ago