मुख्य समाचार

इस वर्ष वैश्विक स्‍तर पर 285 करोड़ टन से अधिक के रिकॉर्ड अनाज उत्‍पादन का अनुमान

संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने इस वर्ष 285 करोड़ टन से अधिक अनाज उत्पादन का अनुमान व्यक्त किया है। कृषि संगठन के अनुसार अर्जेंटीना, ब्राज़ील, तुर्किए और यूक्रेन में मक्का उत्पादन अच्‍छा रहने की संभावना है। एशिया में गेहूं उत्पादन बेहतर रहेगा। चावल का भी रिकॉर्ड 53 करोड़ पचास लाख टन से अधिक उत्पादन होने का अनुमान है। अनाज के कुल उत्पादन में चावल और मोटे अनाज की हिस्सेदारी अधिक रहेगी।

भारत सरकार ने कहा है कि प्याज की कीमतें स्थिर हो रही हैं। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस सत्र में प्याज का उत्पादन कम होने के बावजूद घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता है। इस वर्ष रबी मौसम में 191 लाख टन प्याज का अनुमानित उत्पादन घरेलू खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। साथ ही खरीफ प्याज का उत्‍पादन तीन लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में हो रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27 प्रतिशत अधिक है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

13 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

13 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

13 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

19 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

19 घंटे ago