68वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर आज नागपुर में दीक्षाभूमि में देश-विदेश से हजारों लोग भाग ले रहे हैं। अक्टूबर 1956 में विजयादशमी के अवसर पर डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर ने अपने लाखों अनुयायियों के साथ नागपुर में दीक्षाभूमि में बौद्ध धर्म को अपनाया था। इसी ऐतिहासिक अवसर की याद में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया जाता है।
दीक्षाभूमि में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के केंद्रीय स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज नागपुर में आने वाले अनुयायियों का स्वागत करने हेतु दीक्षाभूमि के स्तूप को रोशनी और पंचशील ध्वज से सजाया गया है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति द्वारा दीक्षाभूमि में मुख्य समारोह आज शाम आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से भिक्खु संघ के अध्यक्ष भंते ए.ए.बी. ज्ञानेश्वर और पश्चिम बंगाल के अखिल भारतीय बौद्ध मंच के राष्ट्रीय महासचिव आकाश लामा होंगे। जिला और नगर निगम प्रशासन ने देशभर से आने वाले अनुयायियों के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जबकि रेलवे विभाग अनुयायियों के आसान आवागमन के लिए नागपुर स्टेशन तक विशेष ट्रेनें चला रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…
राष्ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि…
पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…