भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति – एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक आज से मुंबई में शुरू होगी। इस बैठक में प्रमुख ब्याज तथा रेपो दरें तय की जाएंगी। यह बैठक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहली मौद्रिक नीति बैठक होगी, जो बुधवार को घोषित होने वाली केंद्रीय बैंक के लिए प्रमुख उधार दरों के परिणाम को निर्धारित करेगी।
यह बैठक नए वित्तीय वर्ष का पहला एमपीसी सत्र है और यहाँ बैठक केन्द्रीय बजट-2025 के तुरंत बाद हो रही है, जिसमें आयकर स्लैब में बदलाव के माध्यम से खपत को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। अर्थशास्त्री और बाज़ार विश्लेषक समिति के निर्णयों पर बारीकी से नज़र रखेंगे। विशेष रूप से रेपो दर में किसी भी बदलाव के संबंध में जो वर्तमान में छह दशमलव 25 प्रतिशत है। एमपीसी का रुख आगामी वित्त वर्ष में, आर्थिक विकास और मुद्रास्फीति नियंत्रण को संतुलित करने के लिए आरबीआई के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…