ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास आज सवेरे करीब 4 बजे हुई भगदड़ में दो महिलाओं सहित कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर है। पुरी के जिला अधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। माना जा रहा है कि तीनों पीड़ित पास के खुर्दा जिले के रहने वाले हैं और रथयात्रा के लिए पुरी आए थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुंडिचा मंदिर के पास एक ट्रक से पवित्र चरमाला लकड़ियाँ उतारते समय कई श्रद्धालु घायल हो गए। इससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा है कि सरकार घटना की पूरी जांच करेगी। पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कारणों की जांच कर रहे हैं।
भक्तों का जमावड़ा बहुत भारी संख्या में है। यह विगत वर्ष की अपेक्षा ज्यादा है। सुबह के समय में जो घटना घटी है उसकी जांच की जा रही है। कब क्यूं हुआ, कैसे हुआ, क्या कारण रहा है वो सब तथ्यों को उजागर किया जाएगा।
भगवान जगन्नाथ और उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ अब गुंडिचा मंदिर के सामने खड़े हैं। देवताओं को आज शाम तक मंदिर में प्रवेश करना है, जो उनके नौ दिवसीय प्रवास की शुरुआत का प्रतीक है। इस दौरान, वे पांच जुलाई को रथयात्रा की वापसी यात्रा के दौरान इन्हीं रथों पर श्री जगन्नाथ मंदिर लौटने से पहले गुंडिचा मंदिर में निवास करेंगे।
भारत के औषधि नियंत्रक ने वजन घटाने वाली दवा (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक…
आज विश्व तपेदिक दिवस है। इसका उद्देश्य तपेदिक के विनाशकारी स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों…
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आज पहली राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके साथ…
दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में उड़ान भरने के कुछ समय बाद एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो…
निर्वाचन आयोग ने कल रात पश्चिम बंगाल में एस.आई.आर. के बारे में न्यायालय के निर्णय…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से टेलीफोन…