भारत

हरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर में कल विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कल हरियाणा के साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। 90 सदस्‍यीय विधानसभा की मतगणना के लिए सभी जिला मुख्‍यालयों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने के उपरांत जम्मू कश्मीर में पहली निर्वाचित सरकार का गठन होने जा रहा है। हाल ही में तीन चरणों में हुए चुनाव में भारी मतदान दर्ज किया गया। अब 873 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद है। और यह देखना बाकी होगा कि कौन से सदस्य चुनाव जीत कर जम्मू कश्मीर की विधानसभा में पहुंचेंगे और कौन सी पार्टी सरकार बनाने में सक्षम होगी। इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के पोले ने कहा कल होने वाली सुरक्षित को सुचारू मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 90 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि ये मतदान केंद्र सभी 22 जिलों के मुख्यालय में हैं। कालका और पंचकुला सीटों के वोटों की गणना पंचकुला में तथा नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर और मुलाना सीट के लिए अंबाला में मतगणना होगी। पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूम सी सी टी वी की निगरानी में हैं। हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बल स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात हैं।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

13 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

14 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

14 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

14 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

14 घंटे ago