अंतर्राष्ट्रीय

हमास के आतंकी हमले की पहली बरसी पर इजरायल में हाई अलर्ट

पिछले वर्ष 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले की पहली बरसी पर इज़राइल हाई अलर्ट पर है। इजरायली रक्षा बलों ने गजा से संभावित लंबी दूरी के रॉकेट हमले या अन्य हमलों की आशंका जताई है। इजराइल ने गजा के पास और अधिक सैनिक तैनात किये हैं।

इस बीच, एक बंदूकधारी के इज़राइल के बेर्शेबा में एक बस स्टेशन पर हमले में एक महिला की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। सैनिकों ने हमलावर को मार गिराया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने उत्तरी सीमा के पास तैनात इस्राइली रक्षा बलों से भेंट की। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सैनिकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस बीच पिछले सप्ताह के ईरानी मिसाइल हमले पर जवाबी कार्रवाई की इस्राइल की धमकी के बाद, ईरान ने आज सुबह तक अपने हवाई अड्डों से सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

3 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

4 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

4 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

4 घंटे ago