भारत

बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने आज पूर्वांचली मतदाताओं को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए

भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने आज पूर्वांचली मतदाताओं को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर पूर्वांचली लोगों को फर्जी मतदाता बताने का आरोप लगाया।

दिल्‍ली का विकास रोक कर जितना खजाना आपने दिल्‍ली का लूटना था लूट चुके हैं। लेकिन कम से कम दिल्‍ली का सौहार्द्ध मत मिटाना। दिल्‍ली पूरे देश का कल्‍चर है, दिल्‍ली सबकी है लेकिन जिस तरह से कल आपने हमारे पूर्वांचल के भाई-बहनों को फर्जी वोटर कह कर पूरे पूर्वांचल समाज का जो नाम खराब किया है वो बेहद निंदनीय है।

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर मतदाता सूची से पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दिल्‍ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे चुनाव आयोग के पास शिकायत करने गए थे कि भाजपा रोहिंग्या के नाम पर पूर्वांचली मतदाताओं के वोट काट रही है।

रोहिंग्‍या का बहाना बना के पूरी दिल्‍ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचलियों के और दलितों के वोट कटवा रही है। ये खुद ही जे पी नड्डा साहब ने संसद के अंदर कबूल किया था कि हम पूर्वांचली और दलितों के वोट कटवा रहे हैं।

इस बीच, भाजपा सदस्यों ने पूर्वांचली मतदाताओं के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की कथित टिप्पणी के विरोध में आज नई दिल्ली में अशोक रोड से अरविंद केजरीवाल के आवास तक पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाला।

पूर्वांचली वोटरों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बयानबाजी के बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के विकास में पूर्वांचल के लोगों के योगदान की सराहना की।

आज जो दिल्‍ली का विकसित स्‍वरूप है, प्रगति से भरा स्‍वरूप है, भारत की राजधानी है, इसमें खून-पसीना पूर्वांचलियों ने बहुत बहाया है उत्‍तर प्रदेश और बिहार के रहने वालों ने। मैं उनकी प्रशंसा करता हूं, भारतीय जनता पार्टी और केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं कि इनको गाली देना बंद करो, ये उचित नहीं है अगर आप दोनों गाली देते हों पूर्वांचल के लोगों को तो ये पाप है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने की अमेरिकी नाकेबंदी की निंदा

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने ईरान के बंदरगाहों की अमरीका…

4 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बीसीजी के टीके और संबंधित सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

6 घंटे ago