आज गुड फ्राइडे है। प्रभु ईसा मसीह को सलीब पर चढाए जाने की स्मृति में यह दिन मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु यीशु ने मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए अपना जीवन उत्सर्ग किया था। गुड फ्राइडे पर लोग मानवता और आपसी भाईचारा सुदृढ करने का संकल्प लेते हैं। प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने के उपलक्ष्य में रविवार से ईस्टर समारोह शुरू हो जायेंगे।
नागालैंड, श्रद्धा और सामुदायिक भागीदारी के साथ गुड फ्राइडे मनाएगा। राज्यभर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की जा रही है। श्रद्धालु ईसा मसीह के बलिदान के लिए आभार व्यक्त करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। राजधानी कोहिमा में, कैथोलिक श्रद्धालु प्रभु यीशु के अंतिम बलिदान के प्रतीक के रूप में क्रॉस लेकर जुलूस में भाग ले रहे हैं। नागालैंड गुड फ्राइडे के दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं। श्रद्धालु ईस्टर संडे के दिन उपवास में शामिल होंगे।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…