चुनाव

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन

जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन आज संपन्‍न हो जाएगा। प्रदेश में पहले चरण में छह जिलों की 24 सीटों पर 18 सितम्‍बर को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी जबकि 30 अगस्‍त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

राज्‍य में शेष दो चरण का मतदान 25 सितम्‍बर और एक अक्‍टूबर को होगा। परिणाम चार अक्‍टूबर को घोषित किए जाएंगे।

जम्‍मू कश्‍मीर में 87 लाख नौ हजार मतदाता हैं। राज्‍य की 90 विधानसभा सीटों में से 74 सामान्‍य वर्ग, सात सीटें अनुसूचित जाति और नौ सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को सुरनकोट, मेंढर और हवेली विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए स्‍ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। हमारे जम्‍मू संवाददाता के अनुसार चुनाव अधिकारी और विभिन्‍न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच यह कार्य किया गया। इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीनों को अब   अत्‍यंत सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों से उनकी निगरानी की जा रही है और सुरक्षाकर्मी लगातार वहां तैनात हैं।

कांग्रेस पार्टी ने जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने गुलाम मोहम्‍मद मीर को दूरू और शेख रियाज को डोडा से प्रत्‍याशी बनाया है। प्रदीप कुमार भगत डोडा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार होंगे।

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने 16 प्रत्‍याशियों की संशोधित सूची जारी की। इससे पहले पार्टी ने 44 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया था।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

23 मिनट ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

26 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

2 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

2 घंटे ago

पीयूष गोयल ने WTO में सुधारों को पारदर्शी, समावेशी और सदस्य-संचालित प्रक्रिया के माध्यम से लागू करने का आह्वान किया, जिसमें विकास को केंद्र में रखा जाए

विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26 मार्च 2026 को कैमरून के याउंडे में…

2 घंटे ago