भारत

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम दिन, छठे चरण के लिए अधिसूचना आज जारी

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है। इस चरण में अगले महीने की 13 तारीख को 9 राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 संसदीय सीटों, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 तथा जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट के लिए चुनाव होगा।

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट, हरियाणा की सभी दस उत्तर प्रदेश की चौदह सीट, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीट, ओडिसा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 मई है। जांच 7 मई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि‍ 9 मई है। मतदान 25 मई को और मतगणना 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चरण में 12 राज्‍यों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल एक हजार तीन सौ इक्‍यावन उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सात मई को होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

1 घंटा ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

1 घंटा ago

इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…

2 घंटे ago

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

2 घंटे ago