लोकसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि है। इस चरण में अगले महीने की 13 तारीख को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 संसदीय सीटों, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 तथा जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए चुनाव होगा।
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट, हरियाणा की सभी दस उत्तर प्रदेश की चौदह सीट, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीट, ओडिसा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 6 मई है। जांच 7 मई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मई है। मतदान 25 मई को और मतगणना 4 जून को होगी।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इस चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल एक हजार तीन सौ इक्यावन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान सात मई को होगा।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…