भारत और अमरीका के संबंधों पर पिछले कुछ दिनों से हो रही बातचीत सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। दैनिक जागरण लिखता है-भारत ने ट्रंप का दावा किया खारिज। कहा – रूस से तेल खरीद पर नहीं हुई कोई बात। जनसत्ता के शब्द है- अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास दिलाया, नहीं खरीदेंगे रूस से तेल, सरकार ने कहा झूठ।
कैंसर का खतरा, जॉनसन एंड जॉनसन पर ब्रिटेन के तीन हजार लोगों ने ठोका मुकदमा। अमर उजाला की खबर है।
दिल्ली में भव्य दिपावली की तैयारी, कर्तव्य पथ दो लाख दीपों से जगमगाएगा। हिन्दुस्तान की सुर्खी है। देशबंधु ने अयोध्या के कुम्हार परिवारों में खुशहाली आने का समाचार प्रकाशित किया है- दीपोत्सव से रोशन हुए कुम्हारों के घर, अयोध्या में युवाओं को मिल रहा रोजगार।
मॉनसून विदा, अब कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहें, इस बार 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड संभव। दैनिक भास्कर की सुर्खी है। वहीं, जनसत्ता ने क्लाइमेट सेंट्रल के वैज्ञानिकों का एक शोध प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- दुनिया में हर साल बढ़ेगा 57 अत्यधिक गर्म दिन।
सरकारी स्कूल में एआई और रोबोटिक लैब खोल रही भविष्य की राह। रानीखेत में प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी कर रहे एआई का उपयोग, ड्रोन उड़ाने में बन रहे हैं माहिर। दैनिक जागरण ने यह खबर सचित्र प्रकाशित की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…