आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 20 सितम्बर 2025

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ए.बी.वी.पी. की जीत कई अख़बारों की पहली सुर्खी है। अमर उजाला लिखता है- डूसू चुनाव में ए.वी.बी.पी. का फिर परचम, तीन सीटों पर मिली जीत। दिल्‍ली मैट्रो में रियायती पास का वादा जीत में तुरुप का इक्‍का हुआ साबित। पंजाब केसरी की भी ऐसी ही सुर्खी है। देशबंधु की शीर्षक है- चुनाव आयोग ने लापता राजनीतिक दलों पर कसा शिकंजा। 474 और दलों को सूची से हटाया। लोकसत्‍य लिखता है- छह साल से चुनाव न लड़ने पर 474 पार्टियां डी-लिस्‍ट।

दिल्‍ली को मिला 57 हजार 362 करोड़ रुपये का मास्‍टर प्‍लान, राष्‍ट्रीय राजधानी को जल-भराव और ड्रेनेज की समस्‍या से दिलाएगा निजात- राष्‍ट्रीय सहारा की प्रमुख ख़बर है।

हिन्‍दुस्‍तान ने इस मौके पर शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की घोषणा दी है- पाकिस्‍तान जा रहा पानी, दिल्‍ली वालों को मिलेगा।

मणिपुर में सुरक्षा बलों के वाहन पर हमले में दो जवानों के शहीद होने की ख़बर जनसत्‍ता, अमर उजाला और पंजाब केसरी ने पहले पन्‍ने पर दी है। मणिपुर में बाहर के लोग नहीं खरीद पाएंगे जमीन- दैनिक ट्रिब्‍यून और राष्‍ट्रीय सहारा में है।

हिमाचल के स्‍कूलों में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध की ख़बर-देशबंधु और दैनिक ट्रिब्‍यून ने प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

1 मिनट ago

भारत ने रियाद हवाई अड्डे पर हमलों की निंदा की और जानमाल तथा संपत्ति के नुकसान पर चिंता व्यक्त की

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए…

10 मिनट ago

भारतीय नौसेना का INS त्रिशूल अभ्यास कोंकण-2026 में भाग लेने के लिए ब्रिटेन के प्लायमाउथ पहुंचा

भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस त्रिशूल ब्रिटेन के…

14 मिनट ago