मंत्रिमण्डल के कल लिए गए फैसलों को सभी अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अमर उजाला की सुर्खी है- मैडिकल में स्नातक और स्नातकोत्तर की लगभग दस हजार सीटें बढेंगी, छात्रों को मिलेंगे ज्यादा अवसर।
इंटेरनेट मीडिया को मानने होंगे भारत के कानून, कर्नाटक उच्च न्यायालय का यह फैसला दैनिक जागरण में है। पत्र ने न्यायालय की इस टिप्पणी को भी दिया है कि कोई भी इंटरनेट प्लेटफॉर्म, भारतीय बाजार को सिर्फ प्ले ग्राउंड नहीं मान सकता। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- सोशल मीडिया को भारत में काम करना है, तो मानने होंगे नियम।
हिन्दुस्तान ने मिग-21 विमान की विदाई पर विशेष आलेख देते हुए लिखा है। बेमिसाल 62 साल के गौरवशाली अध्याय के बाद आसमान का रखवाला कल विदाई लेगा।
दैनिक भास्कर ने गुजरात के विभिन्न स्थानों पर हो रहे गरबा के अनूठे रंगों को सचित्र देते हुए लिखा है कि, नवरात्रि का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। उधर, दशहरा की तैयारी पर जनसत्ता कहता है- विशाल पुतले, शानदार मंच और सितारों को बुलाने की होड़।
अमर उजाला की खबर है कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण ऊं स्वस्ति अस्तु से शुरू कर ओम शांति ओम पर खत्म किया।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…
इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…