सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह का बयान आज के अखबारों में छाया हुआ है। अमर उजाला लिखता है- जनरल द्विवेदी ने कहा- दुनिया के नक्शे में रहना है तो आतंक को बढ़ावा देना बंद करे पाकिस्तान। लोकसत्य की सुर्खी है- पाक को चेतावनी-नक्शे से मिटा देंगे नामोनिशां। दैनिक भास्कर ने एयर फोर्स चीफ के हवाले से लिखा है- पाकिस्तान का भारतीय जेट गिराने का दावा मनोहर कहानियां। हमने पाक के तेरह जेट मार गिराए, इनमें अमेरिकी एफ-16, चीनी जेएफ-17 भी। जनसत्ता की भी ऐसी ही सुर्खी है।
पंजाब केसरी की सुर्खी है- पुतिन ने की मोदी की जमकर तारीफ कहा- वे अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे।
भारत झटकों के दौर में भी मजबूती से खड़ा-वित्तमंत्री का बयान हिन्दुस्तान की पहली हेडलाइन है।
राजस्थान पत्रिका ने कफ सिरप से मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केन्द्र सरकार की सलाह दी है- दो साल तक के बच्चों को न दें खांसी की दवा। देशबन्धु ने कहा है- नकली कफ सिरप बनी काल।
अमरीका की एक टेक कंपनी द्वारा भारत से काम कर रहे कई कर्मचारियों को चार मिनट की वर्चुअल कॉल में निकाल दिए जाने की खबर देते हुए राजस्थान पत्रिका लिखता है- एच-1बी वीजा फीस और भविष्य की आशंकाओं ने बढ़ाई चिन्ता।
अमर उजाला ने पहले पन्ने पर लिखा है- गुलमर्ग व सिंथन में मौसम की पहली बर्फबारी कल से और हिमपात के आसार, निचले इलाकों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड।
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से…
अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5 दशमलव 8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप…
आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला -…