वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 अक्टूबर 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह का बयान आज के अखबारों में छाया हुआ है। अमर उजाला लिखता है- जनरल द्विवेदी ने कहा- दुनिया के नक्‍शे में रहना है तो आतंक को बढ़ावा देना बंद करे पाकिस्‍तान। लोकसत्‍य की सुर्खी है- पाक को चेतावनी-नक्‍शे से मिटा देंगे नामोनिशां। दैनिक भास्‍कर ने एयर फोर्स चीफ के हवाले से लिखा है- पाकिस्‍तान का भारतीय जेट गिराने का दावा मनोहर कहानियां। हमने पाक के तेरह जेट मार गिराए, इनमें अमेरिकी एफ-16, चीनी जेएफ-17 भी। जनसत्‍ता की भी ऐसी ही सुर्खी है।

पंजाब केसरी की सुर्खी है- पुतिन ने की मोदी की जमकर तारीफ कहा- वे अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे।

भारत झटकों के दौर में भी मजबूती से खड़ा-वित्‍तमंत्री का बयान हिन्‍दुस्‍तान की पहली हेडलाइन है।

राजस्‍थान पत्रिका ने कफ सिरप से मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में बच्‍चों की मौत के बाद केन्‍द्र सरकार की सलाह दी है- दो साल तक के बच्‍चों को न दें खांसी की दवा। देशबन्‍धु ने कहा है- नकली कफ सिरप बनी काल।

अमरीका की एक टेक कंपनी द्वारा भारत से काम कर रहे कई कर्मचारियों को चार मिनट की वर्चुअल कॉल में निकाल दिए जाने की खबर देते हुए राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- एच-1बी वीजा फीस और भविष्‍य की आशंकाओं ने बढ़ाई चिन्‍ता।

अमर उजाला ने पहले पन्‍ने पर लिखा है- गुलमर्ग व सिंथन में मौसम की पहली बर्फबारी कल से और हिमपात के आसार, नि‍चले इलाकों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड।

Editor

Recent Posts

TDB-DST ने एआई-आधारित दवा खोज और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पेप्ट्रिस के साथ 86 करोड़ रुपये के R&D सहयोग की दिशा में समझौते पर हस्ताक्षर किए

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…

54 मिनट ago

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

5 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

5 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

5 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

5 घंटे ago