insamachar

आज की ताजा खबर

Today's latest news news paper, today's newspaper Hindi – 1 February 2025
वायरल न्यूज़

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 1 फरवरी 2025

बजट सत्र से पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्वारा संबोधित करने, उम्मीदों का बजट आज पेश होने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल्द ही अमरीका की यात्रा करने जैसी खबरें आज के समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी हुईं हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों को किया संबोधित, इस खबर पर देशबंधु का शीर्षक है- तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर भारत। जबकि जनसत्ता ने शीर्षक दिया है- मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में तीन गुणा गति से हो रहा काम।

वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने पर हरिभूमि का शीर्षक है- वित्त वर्ष 2025 में वास्तविक जीडीपी के 6 दशमलव 4 प्रतिशत रहने का अनुमान, जबकि अमर उजाला ने शीर्षक दिया है- 2025-26 में 6 दशमलव 8 फीसदी तक रहेगी विकास दर, आठ फीसदी से पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य।

आज पेश होने वाले उम्मीदों के बजट पर दैनिक भास्कर की सुर्खी है- मिडिल क्लास पर आज लक्ष्मी की कृपा, आज सुबह 11 बजे पेश होने वाले बजट पर पीएम मोदी ने गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने के संकेत दिये।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *