भारत-यूरोपीय आयोग की बैठक, ट्रम्प-जेलेंस्की में नोक झोंक, भारत की विकास दर, उत्तर भारत के पहाडों पर भारी बर्फबारी और सूफी संगीत सम्मेलन अधिकांश अखबारों के पहले पन्ने पर है।
अमर उजाला लिखता है – साल के अंत तक मुक्त व्यापार समझौता करेंगे भारत-यूरोपीय संघ।
भारत की विकास दर को भी अधिकांश अखबारों ने प्रमुखता से दिया है – दैनिक जागरण की सुर्खी है – चालू वित्त वर्ष में चीन व अमेरिका से ज्यादा रही तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर। वहीं जनसत्ता ने विश्व बैंक के हवाले से लिखा है – भारत को उच्च आय वाला देश बनने के लिए सात दशमलव आठ प्रतिशत वृद्धि की जरूरत।
दैनिक जागरण ने लिखा है – व्हाइट हाउस में जेलेंस्की-ट्रम्प में तीखी बहस। जेलेंस्की ने कहा रूस के साथ युद्धविराम नहीं मानेंगे। ट्रम्प ने कहा आप लाखों जिंदगियों के साथ खेल रहे हैं।
बांग्लादेशी और रोहिंग्यिा घुसपैठियों पर शिकंजा – राष्ट्रीय सहारा के पहले पन्ने पर है। पत्र लिखता है – गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – दिल्ली पुलिस मददगारों पर करे कार्रवाई।
पंजाब केसरी का कहना है – दारू के बाद दवा में फंसे केजरीवाल। हैल्थ पर कैग रिपोर्ट पेश, कोरोना के दौरान केंद्र के फंड का पूरा इस्तेमाल नहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…