आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 फरवरी 2025

बीजापुर मुठभेड में 31 नक्‍सली मार गिराए गए, दो सुरक्षाकर्मी शहीद, जनसत्ता समेत लगभग सभी अखबारों के मुख पृष्‍ठ पर है। लोकसत्‍य ने इस सिलसिले में अमित शाह का वक्‍तव्‍य दिया है- नक्‍सलवाद को जड़ से समाप्‍त कर दिया जाएगा।

मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्‍तीफे की खबर भी सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- मणिपुर… अविश्‍वास से एक दिन पहले सीएम का इस्‍तीफा।

दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री के नाम पर भाजपा में मंथन शुरू, अमित शाह से मिले नड्डा, हरिभूमि सहित कई अखबारों में है।

वहीं वीर अर्जुन में है- आतिशी ने मुख्‍यमंत्री पद से दिया इस्‍तीफा।

पंजाब केसरी और अन्‍य अखबारों ने लिखा है- पीएम मोदी आज छात्रों से करेंगे परीक्षा पे चर्चा।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने आज से बेंगलुरु में शुरू हो रहे एयरो इंडिया-2025 की खबर के हवाले से लिखा है- एयर चीफ मार्शल के साथ सेना प्रमुख ने तेजस में भरी उड़ान।

भारत मंडपम में कल समाप्‍त हुए विश्‍व पुस्‍तक मेंले के बारे में अमर उजाला ने खबर दी है- विश्‍व पुस्‍तक मेला: हैरी पॉटर से लौटा युवाओं का बचपन, जमकर हुई खरीदारी।

विज्ञान के क्षेत्र से राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- आकाशगंगा से 13 हजार गुना लंबा…. ब्रह्मांड में सुपर स्‍ट्रक्‍चर।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

56 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

57 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

59 मिनट ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

1 घंटा ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

1 घंटा ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

4 घंटे ago