आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 10 मई 2025

भारत द्वारा ना-पाक पाकिस्तान के हमलों को फिर नाकाम करने की खबर सभी अखबारों ने प्रमुखता से दी है। राष्ट्रीय सहारा के शब्द हैं- पाकिस्तान ने दागे 400 ड्रोन, भारत ने किए नाकाम। पंजाब केसरी की सुर्खी है- तुर्की में बने ड्रोन कुछ काम नहीं आए, 26 शहर थे निशाने पर, भारत का जबरदस्त पलटवार। जनसत्ता ने विदेश मंत्रालय के हवाले से लिखा है- ड्रोन भेजने का मकसद भारत की वायु रक्षा प्रणालियों की जानकारी लेना था। दैनिक भास्कर ने लिखा है- भारत के आगे पस्त पाकिस्तान, अपने नागरिकों को ढाल बना रहा और हमारे नागरिकों को निशाना। पत्र ने कायराना हरकत शीर्षक से लिखा है- सीमा पर नागरिक विमान उड़ा रहा पाकिस्तान ताकि इन्हें नुकसान हो तो भारत पर दोष मढ़ सके। हिन्दुस्तान की खबर है- आसमानी कवच की मजबूती अब जान माल बचा रही, मोदी सरकार ने बीते एक दशक में रणनीति के तहत देश की वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान केन्द्रित किया है।

Editor

Recent Posts

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

10 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

11 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

11 घंटे ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

12 घंटे ago