भारत द्वारा आतंकवादी घोषित अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला की कनाडा में गिरफ्तारी सहित कई अखबारों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है निज्जर का करीबी खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्श डल्ला कनाडा में गिरफ्तार। मिल्टन शहर में गोलीबारी मामले में हुई गिरफ्तारी। दैनिक भास्कर के अनुसार एनआईए की मोस्ट वांटेड आतंकी सूची में शामिल डल्ला चार साल से कनाडा में था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी के घोषणा पत्र जारी होने को भी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- महाराष्ट्र में खुले लोक लुभावन वादों के पिटारे।
दिल्ली की बसों में दोबारा होगी दस हजार मार्शलों की नियुक्ति। दैनिक जागरण लिखता है- मंत्रिमंडल की बैठक में हुआ फैसला, प्रस्ताव मंजूरी के लिए एलजी को भेजा जाएगा।
अब क्यूआर कोड से लाइव देखिए रेलवे का किचन। रेल यात्रियों में खान-पान की गुणवत्ता के प्रति विश्वास बढ़ाने की आई.आर.सी.टी.सी. की इस पहल को राष्ट्रीय सहारा ने जगह दी है।
ऊसर भूमि में किसानों की आय बढ़ाएगी गेहूं की नई प्रजाति। हिन्दुस्तान ने लिखा है- कानपुर स्थित चन्द्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विकसित की नई प्रजाति, अगले साल से किसानों को मिलेंगे बीज।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…