पटाखों के चलते प्रदूषण का समाचार अमर उजाला सहित कई अखबारों के पहले पन्ने पर है। अमर उजाला की सुर्खी है- कोई धर्म प्रदूषण फैलाने की अनुमति नहीं देता, स्वच्छ हवा सबका मौलिक अधिकार। उधर दैनिक जागरण ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए अपनी सुर्खी में लिखा है पटाखों पर प्रतिबंध के लिए तत्काल स्पेशल सेल गठित करे दिल्ली पुलिस। जबकि हिन्दुस्तान का कहना है- अदालत ने दिल्ली सरकार से कहा-25 तक निर्णय लेकर अवगत कराएं।
लोकसत्य ने प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को प्रमुखता दी है कि- कुछ लोग देश को टुकडों में बांटना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के हवाले से पत्र लिखता है- संत-महात्माओं ने हमारी पहचान को पुनर्जीवित किया। इस समाचार पर वीर अर्जुन की सुर्खी है- विकसित भारत के लिए एकता जरूरी। प्रधानमंत्री ने कहा राष्ट्र विरोधी लोग समाज को बांटने का कर रहे हैं प्रयास।
झारखंड में पहले चरण का प्रचार थमा इस समाचार को सुर्खी देते हुए देशबन्धु लिखता है- पहले चरण में 43 सीटों पर होगा मतदान, छह सौ 83 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, अतिंम दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत।
लोकसत्य, पंजाब केसरी, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान आदि समाचार पत्रों ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के समाचार को प्रमुखता दी है। दैनिक भास्कर लिखता है- 51वें सीजेआई बने खन्ना,छह महीने का होगा कार्यकाल। पत्र के अनुसार वे 13 मई 2025 को होगें सेवा निवृत्त।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…