आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 12 सितम्बर 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया 2024 का शुभारंभ करने का समाचार आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। हिन्दुस्तान लिखता है- प्रधानमंत्री बोले- वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग को आगे बढ़ाने में भारत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। अमर उजाला की सुर्खी है- दुनिया की हर डिवाइस में लगी हो भारत की चिप, यही सपना।

70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त ईलाज, आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाया गया। दैनिक जागरण सहित कई अखबारों की सुर्खी है।

अगले साल तैयार हो जाएगा भारत का अपना 4जी ढांचा। वर्ष 2025 के मध्य तक इसे किया जाएगा स्थापित। स्वदेशी प्रौद्योगिकी को अपनाना ज्यादा महत्वपूर्ण। राष्ट्रीय सहारा की खबर है।

इस साल ला-नीना के कारण पड़ सकती है अधिक ठंड। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेताया, अल-नीनो के प्रबल होने की संभावना शून्य। जनसत्ता ने यह खबर प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित की है।

90 प्रतिशत भारतीय, बच्चों को विदेश में पढ़ाने के लिए खर्च करने को तैयार, एचएसबीसी क्वालिटी ऑफ लाइफ रिपोर्ट से मिली जानकारी। दैनिक भास्कर की खबर है।

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व पहली ही बहस में भारी पड़ी भारत वंशी कमला हैरिस, रक्षात्मक हुए ट्रंप। अमर उजाला सहित कई अखबारों की सुर्खी है।

2023 में आयोजित हुए वन डे विश्व कप ने भारतीय अर्थव्यवस्था में लगाए चार चांद, 11 हजार 6 सौ 38 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा। राजस्थान पत्रिका ने यह खबर आंकड़ों सहित प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग…

6 घंटे ago

CCI ने ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ओपल बिडको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड में…

6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रि‍मंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय…

8 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी – सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर उद्योगों को दीर्घकालिक नीतिगत समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

8 घंटे ago

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड के चार जिलों के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 145 किलोमीटर की वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

8 घंटे ago