आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 13 जनवरी 2025

आस्‍था के विश्‍व के सबसे बडे समागम को सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्‍ने में सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर की हेडलाइन है – प्रयागराज महाकुम्‍भ का श्रीगणेश आज, पौष पूर्णिमा स्‍नान से शुरू सबसे बडा धार्मिक आयोजन। जनसत्‍ता के शब्‍द हैं – संत समागम के लिए सजा संगम, विश्‍व का सबसे बडा आयोजन। अमर उजाला की सुर्खी है – महाकुम्‍भ का शुभारंभ, 45 करोड श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान। हर तरफ गूंज रहा हर हर गंगे। हर‍िभूमि की हेडिंग है – हमारे सारे पुण्‍य फलें, चलो महाकुम्‍भ चलें। अद्भुत अलौकिक यात्रा के महाकुम्‍भ का आज शुभारंभ। दैनिक जागरण ने लिखा है – 144 वर्ष बाद महायोगयुक्‍त महाकुंभ का श्रीगणेश।

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 में बोले पीएम मोदी, कहा युवा शक्ति भारत को जल्‍द बनायेगी विकसित राष्‍ट्र- राष्‍ट्रीय सहारा सहित सभी अखबारों में है। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है – प्रधानमंत्री ने युवाओं से चुनौती लेने का आहवान किया।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव पर भी अखबारों की नजर है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- चुनावी मुद्दा – शीश महल, राजमहल के बाद नई एंट्री, अब झुग्‍गी सियासत। अमर उजाला ने भाजपा का पलटवार दिया है – आप ने दस साल में कुछ नहीं किया, हम करेंगे झुग्‍गी बस्‍ती का विकास। लोक सत्‍य ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी का बयान दिया है- आप ने किया दिल्‍ली का सत्‍यानाश।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

6 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

6 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

7 घंटे ago