आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 13 मई 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का राष्‍ट्र के नाम संबोधन लगभग सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर प्रमुखता से है- दैनिक भास्‍कर, नवभारत टाइम्‍स, राष्‍ट्रीय सहारा ने प्रधानमंत्री के बयान को प्रमुखता दी है- न्‍यूक्लियर ब्‍लैकमेलिंग नहीं सहेंगे। दैनिक जागरण लिखता है-ट्रेड-टेरर-टॉक एक साथ नहीं। जनसत्‍ता ने शीर्षक दिया है-पाकिस्‍तान के खिलाफ कार्रवाई अभी सिर्फ स्‍थगित, ऑपरेशन सिंदूर अब भारत की नीति। अमर उजाला लिखता है-पाकिस्‍तान से बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर ही… पानी व खून साथ नहीं बह सकता। देशबंधु ने लिखा है-भारतीय सेना ने आतंकवाद के गढ़ को खत्‍म किया।

युद्ध विराम के बाद लगातार दूसरे दिन सेना के संवाददाता सम्‍मेलन में हुए खुलासे भी अखबारों में प्रमुखता से हैं- जनसत्‍ता ने सेना के हवाले से लिखा है-सबूतों के साथ भारत का खुलासा, हमलों में पाक से मिली मिसाइलों का किया था इस्‍तेमाल।

नवभारत टाइम्‍स ने अपने खेल पन्‍ने पर लिखा है-आईपीएल का रिस्‍टार्ट 17 मई से, 3 जून को फाइनल।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

5 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

5 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

5 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

8 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

8 घंटे ago