आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 15 फरवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अमरीका यात्रा और इस दौरान 2030 तक भारत – अमरीका के बीच व्‍यापार को दोगुने से अधिक बनाने के लक्ष्‍य की घोषणा सहित अनेक क्षेत्र में सहयोग आज के अखबारों की सुर्खी हैं। अमेरिका में चला मोदी का ट्रम्‍प कार्ड राष्‍ट्रीय सहारा की प्रमुख खबर है। पत्र लिखता है – तहव्‍वुर राणा को भारत भेजने पर मंजूरी। अत्‍याधुनिक लडाकू विमान एफ-35 की डील पक्‍की। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है – पांच साल में दोगुना होगा भारत – अमरीका व्‍यापार। ट्रम्‍प ने दोहराया जवाबी शुल्‍क से छूट नहीं। वीर अर्जुन लिखता है – भारत को मिलेंगे एफ-35 लडाकू विमान। व्‍यापार, रक्षा-सुरक्षा और आतंकवाद से लड़ाई पर बनी बात जनसत्‍ता की पहली खबर है।

पंजाब केसरी ने दिल्‍ली में सरकार गठन पर लिखा है – 19 या 20 को हो सकता है दिल्‍ली में शपथ ग्रहण। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है – आरोग्‍य मंदिर बनेंगे मोहल्‍ला क्‍लीनिक, 51 लाख लोगों को जारी होंगे आयुष्‍मान भारत कार्ड। नये मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के नाम पर फैसला सोमवार तक लिये जाने की संभावना जनसत्‍ता के पहले पन्‍ने पर है।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने एमबीबीएस परीक्षा घोटाला शीर्षक से लिखा है – 24 छात्रों समेत 41 के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश।

हिन्‍दुस्‍तान ने पूर्व अधिकारी की पत्‍नी को एक महीने तक डिजिटल अरेस्‍ट कर डेढ करोड ठगने की खबर देते हुए लिखा है – ड्रग्‍स चीन भेजने के आरोप पर 80 वर्षीय महिला को फंसाया।

Editor

Recent Posts

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

2 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

2 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

2 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

2 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान के साथ युद्ध अगले 2 से 3 सप्ताह के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अगले 2…

3 घंटे ago