आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 16 मई 2025

भारत द्वारा तुर्किए पर सख्‍त कार्रवाई करने की खबर सभी समाचार पत्रों की सुर्खी बनी है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – तुर्किए पर एक्‍शन.. भारत में काम कर रही कंपनी का सुरक्षा क्‍लीयरेंस रद्द। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान को दिए थे ड्रोन।

जवाहर लाल नेहरू विश्‍विद्यालय के बाद जामिया मिलिया ने तुर्किए के साथ समझौते किए निलंबित – जनसत्‍ता में है।

टाइम्‍स आफ इंडिया ने अमरीकी सैन्‍य विशेषज्ञ माईकल रूबिन की इस टिप्‍पणी को प्रमुखता से प्रकाशित किया है जिसमें उन्‍होंने ट्रंप प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा है कि उसने पाकिस्‍तान को अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष की सहायता रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

हिंदुस्‍तान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के शब्‍द प्रकाशित किए हैं- पत्र लिखता है आतंकी और उनके आका खुद को कहीं सुरक्षित महसूस न करें। धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा- हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है।

सेंसेक्‍स 12 सौ अंक उछला, निफ्टी सात महीने बाद फिर 25 हजार पार – अमर उजाला की खबर है। पत्र लिखता है – चौतरफा ख‍रीदारी और विदेशी पूंजी निवेश से घरेलू बाजार लगातार दूसरे सत्र बढत में। चुनौतियों के बाद निर्यात में नौ प्रतिशत की वृद्धि, अप्रैल में सेवा निर्यात में 15 प्रतिशत से अधिक का इजाफा, आयात 19 दश्‍मलव 13 प्रतिशत बढा- दैनिक जागरण की खबर है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

1 घंटा ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

1 घंटा ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

1 घंटा ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago