नए वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के रूख को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पृष्ठ पर प्रकाशित किया है। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है-वक्फ कानून पर अंतरिम फैसला, सरकार का जवाब आने तक रोक। सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा पर भी चिंता जताई, आज फिर सुनवाई होगी।
दैनिक जागरण ने अपने पहले पन्ने पर नेशनल हेराल्ड मामले को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- ईडी की जांच शुरू होने के बाद भी होती रही थी मनी लॉड्रिंग। जनसत्ता लिखता है- सोनिया, राहुल के खिलाफ आरोप पत्र, कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, वाड्रा से फिर पूछताछ।
विद्यार्थियों को संपत्ति समझने वाले स्कूल बंद करने चाहिए। हाईकोर्ट की इस फटकार को अमर उजाला ने अपनी प्रमुख खबर बनाया है। फीस न देने वाले छात्रों को लाइब्रेरी में बंद करने पर दिल्ली पब्ल्कि स्कूल द्वारका को होईकोर्ट को कड़ी फटकार, कहा- स्कूल पैसा कमाने का मशीन बने, प्रताड़ना से बचाने के लिए उपाय जरूरी।
अमरीका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर पर दैनिक भास्कर लिखता है- महाशक्तियों में अब टैरिफ नहीं, बदले का वार, ट्रंप ने टैरिफ 245 प्रतिशत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…