आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 17 अप्रैल 2025

नए वक्‍फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के रूख को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पृष्‍ठ पर प्रकाशित किया है। राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है-वक्‍फ कानून पर अंतरिम फैसला, सरकार का जवाब आने तक रोक। सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा पर भी चिंता जताई, आज फिर सुनवाई होगी।

दैनिक जागरण ने अपने पहले पन्‍ने पर नेशनल हेराल्‍ड मामले को सुर्खी बनाते हुए लिखा है- ईडी की जांच शुरू होने के बाद भी होती रही थी मनी लॉड्रिंग। जनसत्‍ता लिखता है- सोनिया, राहुल के खिलाफ आरोप पत्र, कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, वाड्रा से फिर पूछताछ।

विद्यार्थियों को संपत्ति समझने वाले स्‍कूल बंद करने चाहिए। हाईकोर्ट की इस फटकार को अमर उजाला ने अपनी प्रमुख खबर बनाया है। फीस न देने वाले छात्रों को लाइब्रेरी में बंद करने पर दिल्‍ली पब्ल्कि स्‍कूल द्वारका को होईकोर्ट को कड़ी फटकार, कहा- स्‍कूल पैसा कमाने का मशीन बने, प्रताड़ना से बचाने के लिए उपाय जरूरी।

अमरीका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ वॉर पर दैनिक भास्‍कर लिखता है- महाशक्तियों में अब टैरिफ नहीं, बदले का वार, ट्रंप ने टैरिफ 245 प्रतिशत किया।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

2 घंटे ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

2 घंटे ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

3 घंटे ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

3 घंटे ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

3 घंटे ago