आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 18 अप्रैल 2025

उच्‍चतम न्‍यायालय द्वारा नए वक्‍फ कानून को लेकर अंतरिम आदेश देने की खबर आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है वक्‍फ पर नयी नियुक्तियों पर रोक। पंजाब केसरी की खबर है- वक्‍फ कानून पर सरकार को एक हफ्ते का समय, अगली सुनवाई पांच मई को।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने राष्‍ट्रपति की शक्तियों में सुप्रीम हस्‍तक्षेप और संविधान की मनमानी व्‍याख्‍या पर नाराजगी जताई, कहा- न्‍यायप‍ालिका का व्‍यवहार सुपर संसद जैसा, अधिकार क्षेत्र में किया अतिक्रमण दैनिक जागरण के पहले पन्‍ने की खबर है।

शेयर बाजार में फिर तूफानी तेजी, बीएसई सेंसेक्‍स एक हजार पांच सौ नौ अंक चढकर 78 हजार के पार निकला। हिन्‍दुस्‍तान ने उत्‍साहजनक शीर्षक से यह खबर प्रकाशित की है।

2025 में भी सबसे तेजी से आगे बढेगा भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र के मुताबिक मौद्रिक सहजता के चलते चालू कैलेंडर वर्ष में छह दशमलव पांच प्रतिशत रहेगी विकास दर दैनिक जागरण की सुर्खी है।

आज विश्‍व विरासत दिवस पर दैनिक भास्‍कर ने ऐतिहासिक स्‍थलों की तस्‍वीरों से अपने अखबार को प्रमुखता दी है। पत्र ने धरोहर से जुडी पांच अनोखी कहानियां सचित्र प्रकाशित की है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथियम और निकेल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पूंजीगत व्यय सहायता योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए…

56 मिनट ago

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 92 गीगावॉट ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष…

57 मिनट ago

लोक सभा अध्यक्ष ने तिरुवनंतपुरम में संसद तथा विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा…

1 घंटा ago

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

3 घंटे ago