आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 18 जुलाई 2025

तेल की खरीद पर दबाव नहीं चलेगा, रूस से तेल खरीदने पर नाटो महासचिव की सख्‍त पाबंदियों पर भारत की दो टूक। अमर उजाला, पंजाब केसरी, हिन्‍दुस्‍तान, हरिभूमि और वीर अर्जुन के मुखपृष्‍ठ पर है। जनसत्‍ता ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का यह बयान सचित्र दिया है- भारत चिंतित नहीं, वैकल्पिक स्रोतों से तेल की खरीद बढायेंगे। इकोनॉमिक टाईम्‍स का अनुमान है- दो-तीन महीनों में घट सकते हैं वैश्विक तेल के दाम।

दैनिक जागरण की खबर है- लोन के लिए खत्‍म होगी सिविल पर निर्भरता। वित्‍त मंत्रालय की तरफ से निर्देश जारी। बिजनेस स्‍टैंडर्ड की बडी सुर्खी है- 2020 के बाद भारतीय कॉरपोरेट कंपनियों की बिक्री सालाना 13 प्रतिशत, मुनाफा 36 प्रतिशत बढा।

दैनिक भास्‍कर के अनुसार – देश में बन रहा है ड्यूल स्‍टेल्‍थ ड्रोन, जिस पर दुश्‍मन के रडार और इंफ्रारेड सिग्‍नल बेअसर। राष्‍ट्रीय सहारा, पंजाब केसरी और दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- गुरूग्राम भूमि खरीद के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 43 अंचल संपत्तियों को किया गया कुर्क।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला का स्‍वास्‍थ्‍य स्थिर और बेहतर देशबन्‍धु के बॉक्‍स में है।

और राजस्‍थान पत्रिका की खेल पन्‍ने की सुर्खी है- फ्रीस्‍टाइल शतरंज टूर्नामेंट में प्रग्‍गनानंदा ने नंबर-1 कार्लसन को 39 चालों में किया पस्‍त।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

6 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

7 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago