प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात आज अनेक अखबारों की पहली सुर्खी है। हिन्दुस्तान ने दो टूक शीर्षक से लिखा है – प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड और रक्षामंत्री ने अमरीका के समक्ष मुद्दा उठाया, भारत विरोधी गतिविधियां रोकें न्यूजीलैंड-अमरीका।
पंजाब केसरी ने भी श्री मोदी का बयान दिया है – खालिस्तानियों पर लगाम कसे न्यूजीलैंड।
नवभारत टाइम्स लिखता है – भारत ने अमरीका से कहा, अलगाववाद पर एक्शन ले।
दैनिक ट्रिब्यून ने हरियाणा विधानसभा में पेश बजट पर टिप्पणी की है, चुनावी वादों पर अमल का नायाब बजट। पत्र लिखता है – महिलाओं को 2100 रूपए महीना, किन्तु कब-कैसे पता नहीं। पंजाब केसरी ने हरियाणा में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए पांच हजार करोड रूपए के बजट प्रावधान को पहले पन्ने पर दिया है।
सुनीता और विल्मोर आज धरती पर लौटेंगे, नासा ने किया एलान, स्पेसएक्स के यान की वापसी का होगा सीधा प्रसारण – जनसत्ता की पहली खबर है। दैनिक भास्कर ने सातवें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के मैच्योर होने और रिकॉर्ड 218 प्रतिशत रिटर्न मिलने की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी है।
सोने के एक दिन में 13 सौ रूपए चढ़कर 90 हजार सात सौ 50 रूपए प्रति 10 ग्राम होने का समाचार खबर जनसत्ता में प्रमुखता से है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम…
F.I.H- हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में, भारतीय टीम ने कल शाम हैदराबाद में…
पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ईरान ने फारस की खाड़ी में…
भारत ने पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सहायता बढ़ा दी है। लेबनान और कतर…
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के सहयोगी सदस्य और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय…
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…